Eurax

A little something about you, the author. Nothing lengthy, just an overview.

क्यूं न करू स्विच ?...


करू स्विच ?
क्यूं करू स्विच ?

अंधियारी निशा का साया
सप्ताह्तं संध्या पर
काम का चरम दबाव
वातानुकूलित लेब मे बैठ
मेरा निशाचरी दिल सोचता हैं
क्यूं करू स्विच ??


आउट डेटेड बोस के
घिसे- पिटे वादों से क्षुब्ध
आदिकालिन ख्यालों से आहत
अपने ही दोस्तों से प्रतिस्पर्द्धा करता
मेरा सहज दिल सोचता हैं
क्यूं करू स्विच ??


काम कि तलाश
जिम्मेदारी कि आस
सम्मान कि कसक मे
टीम दर टीम - प़ोजेकट दर प़ोजेकट
मेरा भटकता दिल सोचता हैं
क्यूं करू स्विच ??


नकारे माहोल मे
मक्कारों के बीच
विलुप्त होते प़ोजेक्टस् का साया


घटती कार्मिकों कि तादाद से ,
मेरा असुरक्षित दिल सोचता हैं
क्यूं करू स्विच ??


आर & डी के लिये हायर्ड
डवलपमेंट से बोझिल
टेस्टिगं मे अटका
छुट्टियों को चिरकाल से प़तिक्षित
मेरा कुंठित दिल सोचता हैं
क्यूं करू स्विच ??


बहुराष्ट्रीय आय से सिंचित
वित्त सरिता सी कंपनी
8%
इनक़ीमेंट के चने चबाता
आनसाइट के सपने सपनो मे देखता
मूल्यांकन- समीक्षा मे लताडित
मेरा प़ताडित दिल सोचता हैं
क्यूं करू स्विच ??

0 comments: